किसान के खाते में आए 36 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकाले

Spread the love

न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा हुआ दर्ज

सुल्तानपुर । जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के भूमि अधिग्रहण मुआवजे में बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथपुर गांव के जवाहर लाल की जमीन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण में अधिग्रहित की गई थी। अशिक्षित जवाहर लाल तहसील के काम के लिए संचित नाम के व्यक्ति के साथ जाते थे।


अगस्त 2018 में जवाहर लाल के खाते में मुआवजे के 36.65 लाख रुपये आए। आरोपी संचित ने उनसे कई कागजों पर अंगूठा लगवा लिया। बाद में जब जवाहर लाल ने पैसों की जानकारी मांगी तो संचित टालमटोल करने लगा और बैंक पासबुक भी नहीं दी।
पीड़ित ने बैंक ऑफ बड़ौदा की सिसौड़ा शाखा जाकर जानकारी ली। स्टेटमेंट से पता चला कि खाते से अलग-अलग तारीखों में पूरी रकम निकाल ली गई थी। जब जवाहर लाल ने संचित से पैसे मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक का दरवाजा भी खटखटाया पर वहां पर न्याय नहीं मिला पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ जयसिंहपुर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।


Spread the love

Related Posts

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर संघ नाराज, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

Spread the loveनाली सफाई के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप, अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड कटेहरी की ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *