प्रधान पति ने सरकारी भूमि पर ही कर लिया कब्जा

Spread the love

तहसील प्रशासन से नहीं हुई कोई कार्रवाई जिलाधिकारी से शिकायत

राजस्व कर्मी व प्रधान पति पर मिली भगत का आरोप

अंबेडकरनगर। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि कार्रवाई के बजाय मिली भगत का आरोप सामने आया है। अकबरपुर तहसील प्रशासन से न्याय न मिलने पर ग्रामीणों ने न्याय की उम्मीद से सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाए जाने व अवैध धन उगाही की वसूली की मांग अब जिलाधिकारी अविनाश सिंह से की है।

पूरा मामला अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कोटवा महमदपुर गांव का है। क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत दो दर्जन ग्रामीणों ने सामूहिक शिकायती पत्र विगत दिनों उप जिलाधिकारी को सौपा था। जिसमें ग्रामीणों का आरोप था कि प्रधान पति द्वारा सड़क किनारे स्थित बेस कीमती सरकारी भूमि (गाटा संख्या 572) पर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से दीवाल बनाकर लोहे का गेट लगाकर कब्जा कर लिया गया है जबकि उक्त भूमि सरकारी खाते में दर्ज है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है विगत दिनों दिए गए शिकायती पत्र पर संबंधित क्षेत्रिय लेखपाल द्वारा अवैध कब्जा हटाने से संबंधित कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि प्रधान पति गुरु चरण श्रीवास्तव से मिली भगत कर लिया गया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि प्रधान पति दबंग किस्म का व्यक्ति है और अपने को ऊंची पहुंच का बताता है आए दिन सरकारी भूमि पर कब्जा करने का निजी प्रयास करता रहता है। ग्राम सभा के विकास कार्यों में धाधली व धनउगाही करके अपना पेट भरता रहता है।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *