अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार, मानकों की अनदेखी

Spread the love

मनरेगा मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन से खुदाई नींव

अंत्येष्टि स्थल तक जाने वाले रास्ते में भी जेसीबी मशीन का प्रयोग

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किया जा रहा है ऐसे भी स्थान को नहीं छोड़ा जा रहा है जहां पर इंसान को मुक्ति मिलती है। मिली जानकारी के अनुसार कटेहरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सबना में लाखों की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। निर्माण कार्य शुरू होते ही उसके जड़ में ही भ्रष्टाचार रूपी दीमक लग गई है।

ग्राम प्रधान ने जेसीबी मशीन से खुदवाया नींव

अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही ग्राम प्रधान ने उसे भ्रष्टाचारी रूपी दीमक के भेंट चढ़ा दिया है। ग्राम प्रधान के द्वारा अंत्येष्टि स्थल के नींव खुदाई में ही जेसीबी मशीन का प्रयोग करते हुए नींव की खुदाई कराई गई है। साथ ही नीव की खुदाई भी मानक के अनुरूप नहीं की गई है। अंत्येष्टि स्थल तक जाने के लिए रास्ते के निर्माण कार्य में भी ग्राम प्रधान के द्वारा जेसीबी मशीन का प्रयोग करते हुए रास्ते की पटाई कराई गई है। साथ ही अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्य में प्रयोग हो रहे ईट भी दोयम दर्जे के लग रहे हैं।

मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। ग्राम प्रधान के द्वारा जेसीबी मशीन से कराए गए कार्य का भुगतान लेने के लिए अब अपने चहेते नरेगा मजदूरों को चन्द पैसों की लालच देकर खड़ा कर उनके खाते में फर्जी तरीके से भुगतान करा लिया जाएगा। जबकि ग्राम सभा के कार्यों को नरेगा मजदूरों से ही कराया जाना होता है लेकिन निजी फायदा देखते हुए ग्राम प्रधान के द्वारा जेसीबी मशीन से अंत्येष्टि स्थल के रास्ते व नीव की खुदाई करा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारी भी कोई ठोस कदम नहीं उठाना चाहते हैं वह भी मुक दर्शक बने रहते हैं भ्रष्टाचार में पूरा सहयोग प्रदान करते हैं। देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी ग्राम प्रधान के द्वारा किए गए इस भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश करते है या फिर कोई कार्रवाई की जाएगी।

क्या बोले सचिव

वही जब इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं रिसीव हो सका।

खंड विकास अधिकारी ने कहा……….

वही जब इस विषय में खंड विकास अधिकारी से वार्ता की गई तो उनके द्वारा बताया गया मामला संज्ञान में नहीं था आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है कार्य को दिखवाते हैं।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *