अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेमा राधे मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का अयोजन संपन्न

Spread the love

10 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, 15 युवाओं ने कराया पंजीकरण

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेमा राधे मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से रक्तकेंद्र राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

शिविर का उद्घाटन रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता और ट्रस्ट की सचिव संध्या राजभर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की सचिव संध्या राजभर ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की और महिलाओं से रक्तदान के प्रति अपनी भागीदारी बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा, रक्तदान महादान है, और महिलाओं को भी इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

संस्था के समन्वयक अभिषेक शर्मा ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है और संकट के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में यह शिविर सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

शिविर में 10 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

शिविर में 15 युवाओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 10 योग्य रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले वीरों में संध्या राजभर, अदिति वर्मा, आलोक, अनुराग, सुगंधा प्रियदर्शिनी,
शिवानी शर्मा, चित्रेश कुमार सिद्धार्थन, प्रतीक मद्धेशिया, दयाशंकर, नितेश जायसवाल शामिल रहे।

सफल आयोजन में रहा इनका विशेष योगदान

शिविर के सफल संचालन में रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. महिमा, डॉ. ऋषभ, स्टाफ नर्स निशा सिंह, लैब टेक्नीशियन राकेश मिश्रा, संतोष मिश्रा, नवीन दीक्षित, आदर्श, राजकुमार, काउंसलर दीपक नाग, शशि, शिवनारायण, अनुपम, नितिन, कृष्णकांत, कशिश, अंशिका, पंकज, बलराम, कमलेश निरंजन राजभर सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करने का संकल्प लिया गया।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *