अवधी खबर संवाददाता
कटेहरी अम्बेडकर नगर।
थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के प्रकरण में पुलिस ने नामजद बाल अपचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी ने प्रार्थना पत्र दिया था कि उसकी नाबालिक पुत्री पूजा कुमारी (काल्पनिक नाम) 17 वर्ष को अंकारीपुर थाना गोसाईगंज जिला अयोध्या निवासी ऋषभ पुत्र झुरई द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है ।पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया ।जहां से उसे 14 दिन की हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया
Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…





