अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकते शव मिला।परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।मृतका की मां ने दामाद ससुर, जेठ,जेठानी, देवर के ऊपर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने मारने पीटने व फांसी के फंदे से लटका कर मार डालने का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या जनपद के कैंट थानांतर्गत शिवनगर कॉलोनी सहादतगंज निवासी स्वर्गीय गंगाराम प्रजापति की पुत्री नेहा प्रजापति की शादी अहिरौली थाना क्षेत्र के जैतपुर निधियांवा निवासी विश्वनाथ प्रजापति पुत्र छ्ठ्ठीदीन के साथ 2 वर्ष पूर्व हुआ था। मृतका की मां शिवपति का आरोप है उसकी लड़की को आए दिन जेठानी प्रमिला पत्नी वासुदेव, अमरनाथ प्रजापति की पत्नी नाम अज्ञात व ससुर छ्ठ्ठीदीन देवर शिवनाथ व मृतिका का पति विश्वनाथ प्रजापति उसकी लड़की नेहा से दहेज की मांग को लेकर अनायास प्रताड़ित करते हुए भद्दी भद्दी गाली एवं मारने पीटने की धमकी देते रहते थे।
बुधवार की सुबह लगभग 9:00 बजे उसकी लड़की को घर में फांसी लगाकर मार डाले हैं।
वही अहरौली पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
अहिरौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।





