समय से पहले ओपीडी छोड़कर उठ जा रहे है चिकित्सक, मरीज परेशान

Spread the love

एक तरफ उपमुख्यमंत्री सम्राट अशोक व चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह में होने आ रहे थे शामिल, उधर चिकित्सक कुर्सी छोड़कर दिखे नदारत

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। जनपद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सम्राट अशोक मौर्य और चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने आ रहे थे, उधर जिला अस्पताल के चिकित्सक ओपीडी समय से छोड़कर गायब दिखे। पर्चा काउंटर और औषधि वितरण पर भी कोई कर्मचारी नहीं दिखाई दिया ताला लगाकर सभी गायब दिखाई पड़े।


आपको बता दे जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को निर्धारित समय में भी इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। कारण, ओपीडी में चिकित्सक समय से पहले ही उठ जाते हैं। हाल यह है कि समय से पहले ही ओपीडी में सन्नाटा पसर जाता है। ऐसे में दूरदराज से आने वाले तमाम मरीज चिकित्सक का इंतजार ही करते रहते हैं।

यह स्थिति एक-दो चिकित्सकों की नहीं बल्कि ओपीडी में बैठने वाले अधिकतर चिकित्सकों की है। सुबह के समय भी चिकित्सा समय से नहीं पहुंच रहे हैं। वही इस मामले में सीएमओ संजय कुमार शैवाल से वार्ता करने पर बताया गया कि मामले को दिखवाते हैं।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *