चौकी प्रभारी के विदाई समारोह का हुआ आयोजन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली के श्रवण क्षेत्र पुलिस चौकी परिसर में रविवार को चौकी प्रभारी राहुल पांडेय के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर चौकी प्रभारी राहुल कुमार पांडेय को फूल माला व अंग वस्त्र पहनाकर भावपूर्ण विदाई दी गयी। चौकी प्रभारी के कार्यकाल में क्षेत्र की कानून व्यवस्था बेहतर रही। उन्होंने स्थानीय समुदाय के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे।

इस दौरान पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों ने उनकी सेवाओं की सराहना की। समारोह में मौजूद सभी लोगों ने चौकी प्रभारी के उज्जवल भविष्य की कामना की। चौकी प्रभारी राहुल कुमार पांडेय ने भी अपने कार्यकाल के दौरान सभी से मिले सहयोग के लिए आभार जताया।
इस अवसर पर करमपुर प्रधान प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, श्रवण धाम पुजारी सुनील मिश्रा, कपूर चंद्र वर्मा, बृजेश सिंह फौजी, प्रदीप यादव, जेपी यादव, सरवन यादव, देवेंद्र, राजा सिंह, प्रधान आलम, अजय वर्मा, नवांगत चौकी प्रभारी संदीप विश्वकर्मा, कांस्टेबल बृजेश यादव, सोहन गंगवार समेत अन्य मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *