पहले महिला को घर में घुसकर मारा पीटा, अब फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का कर रहे हैं प्रयास

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करमपुर गांव में बीते सोमवार की शाम महिला के घर दबंगों ने धावा बोलकर लाठी डंडे से लैस होकर हमलावरों ने घर में घुसकर महिला के साथ जमकर मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब विपक्षी पीड़ित पर भी मुकदमा दर्ज कराने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक से लेकर कुछ सफेद पोश नेता की चौखट तक भी पहुंच कर मनगढ़ंत कहानी बनाकर अर्जी लगा रहे हैं ताकि किसी तरह से मुकदमा दर्ज हो जाए लेकिन इस मामले को उच्च अधिकारियों के द्वारा संज्ञान में लिया जाना न्यायहित में जरूरी है।


आपको बता दें बीते सोमवार को पीड़िता प्रेमलता पत्नी राजेंद्र कुमार ने अकबरपुर कोतवाली में दर्ज कराएं रिपोर्ट में बताया कि शाम करीब 6:30 बजे भीटी थाना क्षेत्र के दिलावलपुर निवासी अर्जुन गौड़, मनोज गौड़ व अकबरपुर कोतवाली के करमपुर गांव निवासी प्रवीण, योगेंद्र, पतिराम पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए घर में घुस कर हमला बोल दिया था।


घटना के समय पीड़िता व उसकी पुत्री घर पर मौजूद थी।उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे, तब जाकर हमलावर भाग खड़े हुए। घायल अवस्था में प्रेमलता ने किसी तरह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद विपक्षी पूरी तरह से बौखला गए हैं और तरह-तरह की मनगढ़ंत कहानी बना कर फर्जी तरह से मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *