गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर लगाई गई ठंडे मीठे पानी की छबील

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर जिले के कई स्थानों पर जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई। गुरुद्वारे में संगत के लिए लंगर का आयोजन तो कहीं राहगीरों के लिए ठंडे मीठे पानी की छबील भी लगाई गई।

आपको बता दे गुरु अर्जन देव सिख धर्म के पांचवे गुरु थे आध्यात्मिक जगत में उन्हें सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और उन्हें ब्रह्म ज्ञानी भी कहा जाता है। इसी क्रम में महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के सामने शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर गर्मी के मौसम में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए ठंडे मीठे जल की छबील सेवा ” सिक्खी मेरी पहचान” और “टांडा गुरु सेवक जत्था” के तत्वाधान में लगाई गई।


पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा टांडा कपिल देव वर्मा ने कहा गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस सिख समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो उनके बलिदान और शिक्षाओं के लिए याद करने के लिए मनाया जाता है इस दिन को विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है गुरु अर्जन देव की शहादत सिख इतिहास का एक महत्व और अध्याय है जो उनके बलिदान और सिख धर्म के मूल्यों को दर्शाता है उनकी शिक्षाएं आज भी सिख समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

जिसमे मुख्य रूप से मुख्य सेवादार टांडा गुरु सेवक जत्था अमरजीत सिंह बबलू, मुख्य सेवादार सिक्खी मेरी पहचान जिला उपाध्यक्ष अ. स.मो.भाजपा सतपाल सिंह सलूजा, नामित सभासद राजेश सलूजा, मुख्य सेवादार बागबान विशु सलूजा, खुशहाल सिंह, हरनीश सिंह, रूपम गुलशन सलूजा, मंजीत सिंह सन्नी, सुरेंदर सिंह व अन्य सम्मानित गण उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *