अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्टोर पदों की मुख्य परीक्षा रविवार, 29 जून 2025 को जनपद के विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। भीटी तहसील क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज महरुआ में भी यह परीक्षा आयोजित की गई, जहां 480 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना था, लेकिन केवल 276 परीक्षार्थी ही उपस्थित हो सके।
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चला परीक्षा सत्र
यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट, और एक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई थी।
पुख्ता सुरक्षा और प्रशासन की सतर्क निगरानी
परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु
भीटी उपजिलाधिकारी,थानाध्यक्ष महरुआ यदुवेंद्र सोनकर परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहे और पल-पल की निगरानी करते रहे। प्रशासनिक टीम ने परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।





