जिले में डिजिटल लाइब्रेरियों पर सख्त निगरानी: ADM ने दिए जांच के आदेश, मानकों से समझौता करने वालों पर होगी कार्रवाई

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जिले में नियमों को ताक पर रखकर चल रही डिजिटल लाइब्रेरियां एक बार फिर प्रशासनिक जांच के घेरे में आ गई हैं। हाल ही में दिल्ली में एक डिजिटल लाइब्रेरी में लगी आग की घटना के बाद अंबेडकरनगर में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में अपर जिलाधिकारी (ADM) के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) प्रवीण कुमार तिवारी ने एक दर्जन से अधिक राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की जांच टीम गठित कर दी है।

बेसमेंट और अवैध संचालन बना खतरा, पहले भी दी गई थी चेतावनी

बीते महीनों में जिले में कई डिजिटल लाइब्रेरियों को बिना लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा इंतजाम और बुनियादी सुविधाओं के संचालन की शिकायतें मिलती रही हैं। पहले भी बेसमेंट में चल रही अवैध लाइब्रेरियों को लेकर प्रशासन ने चेतावनी दी थी, लेकिन अब भी कई संचालक आंखों में धूल झोंककर नियमों को दरकिनार कर संचालन कर रहे हैं।

जांच टीम को दिए गए निर्देश, हर पहलू की होगी गहन पड़ताल

ADM के पत्र के अनुसार, जांच टीम निम्न बिंदुओं पर विस्तृत पड़ताल करेगी:कितने छात्र-छात्राएं नियमित आते हैं?लाइब्रेरी की कुल क्षमता कितनी है? पिछले 1 माह की उपस्थिति का औसत,लाइब्रेरी का संचालन समय व शैक्षिक माहौल, अग्निकांड से बचाव के उपाय,शुद्ध पेयजल व शौचालय की व्यवस्था,भवन की स्थिति व सुरक्षा के इंतजाम।

ADM ने दो टूक कहा है कि जिन डिजिटल लाइब्रेरियों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, अग्निशमन यंत्रों की कमी या छात्रों की सुरक्षा से समझौता मिलेगा, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *