8 लाख रुपये मूल्य का 80 किलो गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

संयुक्त पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार व बाइक सहित भारी मात्रा में गांजा जब्त

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में थाना जहांगीरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान में 80 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर 3 अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की बाजार में कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपी की पहचान रणविजय राजभर आजमगढ़ के थाना अहिरौला निवासी गौरी, रामप्रवेश राजभर आजमगढ़ के थाना अहिरौला निवासी अरहरिया,अशोक यादव आजमगढ़ के थाना अहिरौला निवासी गौरी के रूप में हुई है।
आरोपियों की निशानदेही पर
80.3 किग्रा गांजा, एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक बजाज प्लेटिना बाइक, एक मोबाइल, नकद 3010 रुपए, दो चाबियां, तिरपाल व गोपनीय लाकर बरामद हुआ है। पूछताछ में
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा उड़ीसा से मंगा कर सावन महीने में खपाने की योजना बना रहे थे। गांजा अशोक यादव के कहने पर लाया गया था। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा के तहत थाना जहांगीरगंज में केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जनपद पुलिस ने इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *