पटीदारों ने महिला को पीटा, जान से मारने की धमकी — होमगार्ड समेत चार पर आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Spread the love

अम्बेडकरनगर।
थाना अहिरौली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर परासी में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता अंकिता पाठक पत्नी जितेन्द्र पाठक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि गांव के ही पटीदारों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के अनुसार, बीते 1 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह अपने छह वर्षीय बेटे को घर के पास स्थित आबादी की भूमि में शौच करा रही थी। इसी दौरान गांव की पूनम देवी उर्फ चटकीला पत्नी रवीन्द्र नाथ ने आकर उसे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़िता ने जब इसका वीडियो बनाना चाहा तो पूनम देवी ने उसका गला पकड़ लिया और मोबाइल छीनकर फेंक दिया। इसके बाद उसने अपने बेटों विवेक उर्फ मोनी, मयंक उर्फ सनी तथा पति रवीन्द्र नाथ को ललकारा और हमला करने के लिए उकसाया।

आरोप है कि चारों ने मिलकर अंकिता के साथ जमकर मारपीट की। शोर सुनकर जब उसकी सास, ससुर और बच्चे बचाने पहुंचे, तो उन्हें भी नहीं बख्शा गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी घर में घुसकर परिजनों के साथ भी मारपीट करते रहे।

पीड़िता के पास घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद है, लेकिन फिर भी स्थानीय पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है और न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसने आरोप लगाया कि हमलावर रवीन्द्र नाथ पुलिस विभाग में होमगार्ड है, जिससे थाने की पुलिस आरोपी पक्ष को संरक्षण दे रही है।

गौरतलब है कि पीड़िता के अनुसार इससे पूर्व भी आरोपियों ने उसके घर में घुसकर हमला किया था और टीनशेड तोड़ दिया था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *