सफाई कर्मचारी के मनमानी से ग्रामीण परेशान

Spread the love

सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई व्यवस्था चौपट

आलापुर (अम्बेडकर नगर) विकास खंण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम शंकरपुर बर्जी में सफाई कर्मी के न आने से गांव में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है और ग्रामीणों में जहरीले जंतुओं का भय व्याप्त है। मालूम हो ग्रामीणों ने गांव में जगह जगह लगे गंदगी एवं झाड़ झंखाड़ से निजात पाने के तहसील दिवस में शिकायत पत्र देकर साफ सफाई कराए जाने की मांग की है।

ग्रामीण शशिकांत मिश्रा, सिद्धार्थ, दिगपाल, विनीत मिश्रा, सहित आदि ग्रामीणों ने तहसील दिवस में शिकायत पत्र देते हुए बताया है कि गांव में धार्मिक स्थल एवं सार्वजनिक रास्ते पर झाड़ झंखाड़ लगी हैं और सावन माह में महिलाओं को पूजा पाठ करने में काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी सूर्यनाथ निषाद को बार बार कहा गया लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी निभा नहीं रहा है बल्कि दवा फावड़ा न रहने की बात कहकर टाल देता है धमकी देते हुए कहता है कि जिससे मर्जी शिकायत कर लो मेरा कुछ बिगड़ने वाला नहीं है।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *