अंबेडकरनगर! कटेहरी ब्लॉक के अटवाई संपर्क मार्ग पर हादसे को दावत दे रहा शीशम का पेड़

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। जिले के विकासखंड कटेहरी अंतर्गत अटवाई संपर्क मार्ग पर एक शीशम का पेड़ सड़क की ओर खतरनाक ढंग से झुका हुआ है, जिससे राहगीरों और दोपहिया, चार पहिया वाहनों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पेड़ किसी ने लगाया नहीं, बल्कि प्राकृतिक रूप से खुद ही उग आया है और अब उस पर जंगली झाड़ियां चढ़ गई जिस कारण इसका आकार इतना विशाल हो चुका है कि यह सड़क पर झुककर दुर्घटना का कारण बन सकता है। यह सड़क अंबेडकरनगर–अयोध्या हाईवे से लगभग 1 किलोमीटर पूर्व यादव नगर के पास से शुरू होकर अटवाई होते हुए हाथपाकड़ तक जाती है। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, छात्र, बुजुर्ग और वाहन चालक इस मार्ग का उपयोग करते हैं।

इसके बावजूद अब तक न तो पंचायत द्वारा कोई कार्रवाई की गई है और न ही संबंधित विभाग ने पेड़ की कटाई या हटवाने की कोई पहल की है। बरसात और तेज़ हवा के मौसम में यह पेड़ और भी खतरनाक हो जाता है। अब सवाल उठता है — क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल इस पेड़ को हटवाकर मार्ग को सुरक्षित बनाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Spread the love

Related Posts

मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रोपे पीपल और बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Spread the loveशारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 31…


Spread the love

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveबुनकरों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सपा; विधायक बोले—जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो चुप नहीं बैठेंगे, अधिकारियों के पहुंचते ही हुआ समाधान अवधी खबर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *