पुलिस की बड़ी कार्रवाई! गांजा तस्कर, ठग और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अपराधियों में हड़कंप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांजा तस्कर, एक शातिर ठग और एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर कानून का शिकंजा कसा है। इन कार्रवाइयों से अपराधियों में खलबली मच गई है, वहीं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

1350 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त अभियुक्त चन्द्रपाल निवासी मुजाहिदपुर थाना इब्राहिमपुर, हाल निवासी काशीराम आवास कटारिया याकूबपुर को इंजीनियरिंग कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 1350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की गई।

10 हजार की ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे


कटका थाना क्षेत्र में ठगी के एक मामले में वांछित अभियुक्त विनोद निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर जून 2025 में दस हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। विनोद के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(2)/317(2) के तहत मामला दर्ज है। आरोपी पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हिस्ट्रीशीटर सूरज गौड़ दबोचा गया

अहिरौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सूरज गौड़ (उम्र 46 वर्ष), निवासी सारंगपुर चनहापकड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी मारपीट के मामले में वांछित था। अभियुक्त के खिलाफ अहिरौली थाने में हिस्ट्रीशीटर 59A के रूप में दर्ज है। पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस अभियान से अपराधियों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *