जिला बार एसोसिएशन चुनाव! सुनील श्रीवास्तव अध्यक्ष, अरविंद त्रिपाठी बने सचिव

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जिला बार एसोसिएशन चुनाव के बहुप्रतीक्षित परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की, जबकि अरविंद त्रिपाठी ने सचिव पद पर सफलता पाई।मतगणना प्रक्रिया जनपद न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर 12 बजे से देर शाम तक संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी की निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। अध्यक्ष पद के चुनाव में सुनील श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार त्रिपाठी को 450 वोटों के अंतर से पराजित किया।

अधिवक्ताओं ने इस जीत को उनके अनुभव और प्रभावशाली कार्यशैली का परिणाम बताया। वहीं सचिव पद पर अरविंद त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए विश्वासजनक जीत हासिल की। परिणामों की घोषणा के साथ ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

न्यायालय परिसर में मिठाइयां बांटी गईं और विजेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। अधिवक्ताओं का मानना है कि इस चुनाव ने बार एसोसिएशन में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार किया है। प्रभात मिश्र, पंकज पांडेय, सत्यमानव दयाल,विकास सिंह, इंद्र मणि शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, शैलेंद्र त्रिपाठी, अवधेश पांडेय, मनोज पांडेय आदि अधिवक्ताओं ने बधाई दिया।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *