मनरेगा घोटाले का नया फॉर्मूला – मोबाइल से मोबाइल की फोटो खींचकर फर्जी हाजिरी, सरकारी धन की लूट

Spread the love

अकबरपुर सपा विधायक राम अचल राजभर की बहू मौजूदा समय में है ग्राम प्रधान

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। जिले में मनरेगा योजना के तहत बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और सरकारी धन की बंदरबांट का एक नया मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव, एपीओ, मनरेगा डीसी और ग्राम प्रधान की मिली भगत से मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं।

ताज़ा मामला विकासखंड अकबरपुर के ग्राम सभा कयामुद्दीन पुर का है, जहां घोटालेबाजों ने तकनीक का गलत इस्तेमाल करते हुए हाजिरी दर्ज करने का अनोखा तरीका अपनाया। मजदूरों की वास्तविक फोटो लेने के बजाय, एक मोबाइल पर पहले से ली गई तस्वीर को जमीन पर रखकर या हाथ में लेकर, दूसरे मोबाइल से उसकी फोटो खींची गई और उसे मनरेगा की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया।

रक्षाबंधन जैसे त्योहार के दिन भी ग्राम सभा में फर्जी हाजिरी लगाकर कार्य दिखाने का खेल चलता रहा। नौ अगस्त के पांच मास्टर रोल – संख्या 4144, 4145, 4146, 4149 और 4192 – में अपलोड की गई तस्वीरें खुद इस घोटाले की गवाह बन रही हैं। सभी फोटो स्पष्ट रूप से मोबाइल स्क्रीन से मोबाइल पर खींची गई हैं, जो सीधे तौर पर फर्जीवाड़े की ओर इशारा करती हैं।

गौरतलब है कि इस ग्राम सभा की ग्राम प्रधान पूर्व मंत्री और मौजूदा अकबरपुर सपा विधायक राम अचल राजभर की बहू हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस तरह सपा शासनकाल में ग्राम सभा में सरकारी धन की लूट मचाई जाती थी, ठीक उसी तरह अब भाजपा सरकार में भी यह सिलसिला जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घोटाला सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है, जिसमें अधिकारी और जनप्रतिनिधि दोनों की मिलीभगत है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में पात्र लोगों तक पहुंच सके।


Spread the love
  • Related Posts

    नाले की बदहाली बनी व्यापारियों के लिये मुसीबत, कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच ने उठायी आवाज

    Spread the love

    Spread the loveव्यापारियों का होता है लाखो का नुकसान – कुलदीप गुप्ता अवधी खबर संवाददाता सुलतानपुर।कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में नगर के दरियापुर…


    Spread the love

    थाने में नहीं हुई सुनवाई, पीड़िता ने एसपी की चौखट पर लगाई गुहार

    Spread the love

    Spread the loveबांस में आग लगाने और जान से मारने की धमकी का आरोप, कार्रवाई न होने से बढ़ी नाराजगी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *