महिला सशक्तिकरण की उड़ रही धज्जियां,पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा

Spread the love

अंबेडकरनगर (अवधी खबर)। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाख कोशिश कर ले लेकिन महिलाओं के मंसूबो पर पानी फेरने का काम उनके अधिकारी कर्मचारी द्वारा किया जा रहा है। अपनी आवाज बुलंद करने के बाद भी उसे पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है बल्कि उन्हें दबाया जा रहा है। ऐसे में महिला सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ती दिखाई पड़ रही है। पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगा चुकी है। उधर हल्का दरोगा अपनी ही राग अलाप रहे हैं मुकदमा दर्ज करने से कतरा रहे हैं। फिर हाल दरोगा प्रमोद खरवार जनपद के थानों पर तैनाती के दौरान अपने कारनामे से सुर्खियों में रह चुके हैं। लगातार पीड़िता पर दबाव बना रहे हैं ताकि मुकदमा न दर्ज करना पड़े।

घटनास्थल का जांच करने के बाद भी पीड़िता को न्याय नहीं मिल पा रहा है मामला जहगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है जहां बाजार जा रही महिला के साथ रास्ते में उसका हाथ पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप महिला ने लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की शाम समय लगभग 05:30 बजे पीड़िता अपने गाँव से नरियॉव बाजार जा रही थी। जब गुलरहां गाँव के पास पहुँची तो उसके गाँव के ही रामचन्दर पुत्र फेरई गौतम उसका हाथ जबरदस्ती पकड़कर अश्लील हरकत करने लगे। पीड़िता के हल्ला-गुहार पर तमाम लोग जुटे बीच-बचाव किये तो विपक्षी उपरोक्त पीड़िता को मां बहन की भद्दी-भद्दी गाली देते हुए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए कहे कि अगर किसी से कहोगी तो अबकी बार छेड़खानी कर रहे हैं अगली बार घर में घुसकर रेप कर देंगे। विपक्षी द्वारा पूर्व में पीड़िता को फोन पर गाली व अश्लील बाते दिया गया है।

जिसकी रिकार्डिंग उसके पास उपलब्ध है, विपक्षी गाँव के ही पप्पू पुत्र रामधनी व प्रेम प्रकाश पुत्र हरगुन के कहने पर ऐसी हरकत कर रहे हैं, पीड़िता द्वारा उसी समय डायल 112 नम्बर पर सूचना दिया गया। जब तक पुलिस आयी तब तक विपक्षी उपरोक्त भाग गया, तब पीड़िता द्वारा उक्त घटना की सूचना शाम को ही थाना स्थानीय पर दिया गया। रात करीब 10 बजे तक बैठाया रहा गया फिर भी विपक्षी के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *