डीएम रवीश गुप्ता ने बीएसए कार्यालय में तैनात बाबू संतोष गुप्ता का स्थानांतरण करने के लिए दिया निर्देश

Spread the love

बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वायरल खबरों व सम्मानित समाचार पत्रों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक संतोष गुप्त के स्थानांतरण नीति के खिलाफ तैनाती की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने पर मामले का संज्ञान लिया है । जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जिले के सभी कार्यालयों में लंबे समय से तैनात वरिष्ठ सहायक ,सहायक व अन्य कर्मचारियों को स्थानांतरण नीति के अनुसार स्थानांतरण करने का आदेश दिया है ।

जिलाधिकारी के स्थानांतरण आदेश को लेकर जिले में सभी विभागों के कार्यालयों में लंबे समय से तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है । जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में स्थानांतरण नीति का पालन करना अनिवार्य है । स्थानांतरण नीति के खिलाफ तैनात कर्मचारियों का जल्द से जल्द स्थानांतरण किया जाए ताकि स्थानांतरण नीति का उल्लंघन ना हो ।
आपको बता दें कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात संतोष गुप्त वर्ष 2003 से लेकर आज तक एक ही पटल पर कार्यरत हैं जिसको लेकर लगातार उच्च अधिकारियों से शिकायत की जा रही है और सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही थी एवं सम्मानित समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित हो रही थी कि स्थानांतरण नीति का पालन नहीं हो रहा है । जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा खुल्लम खुल्ला स्थानांतरण नीति का उल्लंघन किया जा रहा है ।

वरिष्ठ सहायक संतोष गुप्त को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था और जेल भी भेजा था । भ्रष्टाचार मामले में जेल जाने वाले वरिष्ठ सहायक की तैनाती पुनः उसी पटल पर होने के कारण वरिष्ठ सहायक संतोष गुप्ता के द्वारा बीएसए कार्यालय में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा था जिससे प्रदेश सरकार की साफ सुथरी छवि धूमिल हो रही थी और प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा था । जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने लगातार शिकायत व सोशल मीडिया पर वायरल खबरों का संज्ञान लेते हुए जिले के सभी विभागों को आदेश दिया है कि जल्द ही लंबे समय से तैनात कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाएं । उक्त प्रकरण में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में स्थानांतरण नीति का पालन सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को करना है । स्थानांतरण नीति का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *