जिला अस्पताल से नाबालिग किशोरी गायब, मां ने लगाए गंभीर आरोप — पुलिस मुकदमा दर्ज करने से कर रही आनाकानी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जिले के जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार को दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता मां ने आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री काल्पनिक नाम पूजा (14 वर्ष) को गांव के दबंग लोग अस्पताल से जबरन उठा ले गए, शिकायती पत्र देने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।

पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि 24 जनवरी 2025 को भी उसकी बेटी को गांव के ही प्रवेश मौर्या पुत्र रामसजीवन मौर्या शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। उस समय महरुआ थाने में मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने किशोरी को बरामद कर मां को सुपुर्द किया था।

पीड़िता ने बताया कि 4 सितंबर को इलाज कराने वह अपनी बेटी और चचेरे ससुर श्याम सुंदर के साथ जिला अस्पताल अकबरपुर गई थी। उसी दौरान करीब 1:30 बजे गांव के प्रवेश मौर्या, राजकुमार मौर्या, पवन मौर्या पुत्रगण रामसजीवन मौर्या और अमरावती पत्नी रामसजीवन मौर्या पहुंचे और उसकी नाबालिग बेटी को चारपहिया वाहन में बैठाकर जबरन ले गए। तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है।

सबसे गंभीर बात यह है कि पीड़िता के बार-बार निवेदन करने के बावजूद कोतवाली अकबरपुर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। इससे परिजनों में रोष है और उन्होंने आशंका जताई है कि बच्ची के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने को मजबूर हो गई है।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *