खबर का असर!अकबरपुर–अयोध्या मार्ग पर जलभराव की समस्या का समाधान, नाली निर्माण कार्य 10 दिन में होगा शुरू

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।

मीडिया में प्रकाशित खबर का सीधा असर अब जनपद में दिखने लगा है। अकबरपुर अयोध्या संपर्क मार्ग पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर आमजन की परेशानी और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कदम उठाए हैं। प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग अंबेडकरनगर के अधिशासी अभियंता ने बताया कि समाचार पत्र में प्रकाशित स्थल पर जलभराव की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। विभाग ने 10 दिनों के भीतर नाली निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की घोषणा की है, ताकि स्थायी समाधान हो सके।

वर्तमान समय में मार्ग पर जलभराव पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है और आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद ही प्रशासन हरकत में आया और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। गौरतलब है कि इस मार्ग पर जलभराव के कारण राहगीरों को बड़ी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। आए दिन स्कूली बच्चे फिसलकर घायल हो रहे थे और वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं भी सामने आ रही थीं।


अब विभाग की कार्रवाई से ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने मीडिया की सराहना करते हुए कहा कि जनता की आवाज को सही मंच मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *