किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, गांव में सनसनी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र के सारंगपुर के पूरवे खोरिया गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को दहला दिया। गांव की 16 वर्षीय किशोरी अंजू चौहान पुत्री जिला जीत का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार करीब शाम 4 बजे की है। मृतका की मां बकरी चराने गई थी। जब वह घर लौटी और कमरे का दरवाजा खोला तो भीतर बेटी को फंदे पर लटका देख दंग रह गई।

शोर-शराबा सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे घर में कोहराम मच गया। मृतका के पिता जिला जीत राजगीर का कार्य करते हैं और घटना के समय काम पर गए हुए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *