सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आए फरियादियों की जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई

Spread the love

बस्ती। जनपद के रूधौली तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का निष्पक्ष, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने भी समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध व प्रभावी तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए इस मौके पर प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे। समाधान दिवस में आए फरियादियों ने भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं व कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक व निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


Spread the love

Related Posts

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर संघ नाराज, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

Spread the loveनाली सफाई के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप, अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड कटेहरी की ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *