तीन दिन तक चला जुए का खेल, चौकी पुलिस हुई मालामाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। गौर थाना क्षेत्र की बभनान चौकी के अंतर्गत तीन दिनों तक दर्जनों स्थानों पर खुलेआम जुए का खेल चलता रहा। बताया जा रहा है कि हर दिन लाखों रुपये के दांव लगे और जुआरियों ने मोटी रकम लगाकर मालामाल होने का मौका पाया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुरुआती दो दिनों तक चौकी पुलिस की मिलीभगत में जुआ बेखौफ तरीके से चला। जुआरियों ने पुलिस को खुश करने के लिए तरह-तरह की खुशामद की थी। वहीं बीती रात, बिना पुलिस की “खुशामद” के दांव लगाने वाले करीब दर्जनभर जुआरियों को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हजारों रुपये नकद बरामद होने की जानकारी है।

सूत्रों का कहना है कि चौकी पुलिस को मनाने के बाद मामला रफादफा कर दिया गया। तीन दिन तक चले इस जुए के खेल में जहां जुआरियों ने कमाई की, वहीं चौकी पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *