अवैध असलहे से जानलेवा हमला करने के प्रयास वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र के मानिकपुर ग्राम सभा अंतर्गत धर्मपुर गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अवैध असलहे से अपने ही गांव के निवासी राकेश सिंह पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि राकेश सिंह बाल-बाल बच गए।

थाना क्षेत्र के निवासी विकास सिंह उर्फ राकेश सिंह पुत्र स्वर्गीय भागीरथी सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 अक्तूबर की शाम लगभग 3:30 बजे जब वे घर पर मौजूद नहीं थे, तभी उनके बड़े भाई विवेक सिंह उर्फ विक्रांत सिंह, जो अलग रहते हैं, ट्रैक्टर लेकर आए और जबरन उनका कल्टीवेटर ले जाने लगे। पत्नी प्रियंका द्वारा मना करने पर विवेक सिंह ने ट्रैक्टर का पहिया उसके पैर पर चढ़ा दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

पीड़ित के अनुसार, 26 अक्तूबर की सुबह करीब 8:30 बजे जब वे जेसीबी मशीन लेकर तेरा जलालपुर जा रहे थे, तो रामनगरकर्री के पास टावर के समीप विवेक सिंह उर्फ विक्रांत सिंह ने पीछे से आकर मोटरसाइकिल को जेसीबी के आगे लगाकर रोक लिया। जब राकेश सिंह ने कारण पूछा तो उसने गाली देते हुए पेंचकस से सिर, कान, पीठ और हाथ में कई जगह वार किए, जिससे वह घायल हो गए।

प्रतिरोध करने पर विवेक उर्फ विक्रांत ने अवैध असलहा निकाल लिया और गोली चलाने की कोशिश की, परंतु गोली मिस हो गई। इसके बाद उसने अपने चार–पांच साथियों को बुलाकर राकेश सिंह का पीछा किया और जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और किसी तरह राकेश सिंह की जान बची।

सूचना पाकर महरुआ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विवेक सिंह उर्फ विक्रांत सिंह को मौके से हिरासत में लेकर उसके पास से दो अवैध असलहा बरामद किया।

थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का बड़ा फैसला!धार्मिक समिति का गठन, मंदिर के सभी धार्मिक अनुष्ठानों का करेगी संचालन

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की गई। ट्रस्ट ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के…


Spread the love

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *