बीस दिन बाद भी पुलिस नहीं कर सकी हाइड्रा जब्त — लकड़ी चोरी का मामला ठंडे बस्ते में!

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।
कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के अंतर्गत वी-पैक्स लोदीपुर समिति में हुई लकड़ी चोरी के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। घटना को बीते अब करीब बीस दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक वह हाइड्रा वाहन (यूपी 45 एटी 7944), जिसका इस्तेमाल चोरी की लकड़ी लादने में किया गया था, पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब समिति के चौकीदार साधूसरन वर्मा ने रात के समय चोरी की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर लाल रंग की महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली को लकड़ी सहित रंगे हाथ पकड़ लिया था और 112 पुलिस की मदद से उसे अकबरपुर कोतवाली लाया गया था।


चोरों ने हाइड्रा मशीन की मदद से समिति परिसर में गिरे लिप्टस के पेड़ों को चोरी से लाद लिया था, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस हाइड्रा को पकड़ नहीं सकी। हाइड्रा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

इसके बावजूद बीस दिन बाद भी न तो हाइड्रा वाहन बरामद हुआ है और न ही उसके स्वामी (प्रोपराइटर) की गिरफ्तारी हो सकी है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की उदासीनता के कारण यह मामला जानबूझकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल हाइड्रा वाहन और उसके मालिक को गिरफ्तार किया जाए, ताकि समिति की संपत्ति को भविष्य में सुरक्षित रखा जा सके।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *