जनसेवा के कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया भाजपा नेता विवेक मौर्य का जन्मदिन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
उत्तर प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन के तत्वावधान में भाजपा नेता एवं समाजसेवी विवेक मौर्य का जन्मदिन शनिवार को जिले भर में जनसेवा के विविध आयोजनों के साथ बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जिनमें रक्तदान, फल वितरण, हेलमेट वितरण, साड़ी-कंबल वितरण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और भंडारे प्रमुख रहे।

जिला अस्पताल में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। साथ ही भर्ती मरीजों को फलों का वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस मौके पर सीएमएस पी.एन. यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे और फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर शहर में दोपहिया चालकों को 100 से अधिक हेलमेट वितरित किए, साथ ही यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। वहीं बसखारी रोड स्थित कांशीराम आवास में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं तथा जलालपुर चौराहे पर कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विवेक मौर्य समर्थकों द्वारा तहसील तिराहा, जिला अस्पताल परिसर, जलालपुर रोड और अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही शिवबाबा मंदिर, शहजादपुर काली माता मंदिर और मोहसिनपुर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कर समर्थकों ने विवेक मौर्य के दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना की।

सोशल मीडिया पर भी विवेक मौर्य के जन्मदिन पर बधाइयों की बाढ़ आ गई, जहां हजारों लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें जनसेवा की प्रेरणा बताया।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *