बाल शक्ति भी देश का भविष्य -डॉ.कप्तान सिंह

Spread the love

अंबेडकर नगर।देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्थानीय गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुलतानपुर में समारोह पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुधीर शुक्ल ने किया।


इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उत्तर प्रदेश के माध्यमिक संवर्ग के अयोध्या मंडल अध्यक्ष डॉ.उदयराज मिश्र ने पंडित नेहरू के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला जबकि प्रधानाचार्य डॉ .कप्तान सिंह ने बाल शक्ति को देश की भविष्य की शक्ति बताते हुए शिक्षालय से योग्य नागरिक निर्माण की कड़ी में भावी कर्णधारों के योगदान को अमूल्य बताया।


इस अवसर पर समारोह को शिक्षक राजेश मिश्र,डॉ संतोष कुमार सिंह,श्याम केतु सिंह,प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार,अमरनाथ पांडेय,पंकज कुमार,राणा प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। दिलचस्प बात यह है कि इस अवसर पर विद्यालय में सब जूनियर,जूनियर तथा सीनियर संवर्ग के विद्यार्थियों की 100 मीटर,200 मीटर,400 मीटर,1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं सहित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।समारोह के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा खेलों में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुस्तक तथा कलम प्रदान करने के उपरांत मिष्ठान्न वितरण किया गया।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *