मनुवादियों को हजम नहीं हो रहे हैं, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर :- भीम आर्मी

Spread the love

जगह- जगह तोड़ी जा रही है मूर्तियां

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जब किसी महान विभूतियों का प्रतिमा खंडित किया जाता है तो वास्तव में आप अपने आप में एक चिंता जनक और निंदनीय घटना हैं। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक ऐसा नाम है, जिसको पूरा विश्व पूजता हैं यह नाम कोई केवल मूर्ति की बनी हुई प्रतिमा का नाम नहीं है, बल्कि ऐसे महान विद्वान प्रखर वक्ता का नाम है जिन्होंने भारत देश को एक सुंदर सा संविधान देकर सभी को समता बंधुता और न्याय से जीने का अधिकार दिया जब ऐसे महान विद्वान का प्रतिमा खंडित किया जाता है तो अपने आप में चिंताजनक घटना होता हैं।

वहीं भीम आर्मी संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने बड़ा आरोप लगाया कि मनुवादियों को बाबा साहब अंबेडकर हजम नहीं आ रहे हैं। जनपद से लेकर पूरे देश में बाबा साहब की लगी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जाता है कहीं उंगलियां तो कहीं उनके चेहरे पर कालिक पोती जाती है। एक ऐसा मामला जनपद अंबेडकर नगर के आलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मसेना मिर्जापुर रामनगर में स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों व मनुवादी विचारधारा के व्यक्तियों द्वारा प्रतिमा को खंडित कर दिया गया।

इस दौरान उक्त घटना को जिला प्रशासन से गंभीरता से लेने के लिए आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिला प्रभारी अरविन्द कुमार वर्मा, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मवीर विद्यार्थी, आसपा जिलाध्यक्ष जयसिंह राणा, सदस्य जिला पंचायत राजेन्द्र गौतम , पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आशुतोष भारतीय नागरिक, अजय राना, सहित अन्य नेताओं ने जिला प्रशासन को तत्काल खंडित प्रतिमा को मरम्मत करा कर दूसरी प्रतिमा स्थापित करने का मांग किया है।

और ऐसे कृत करने वाले व्यक्ति के ऊपर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए जिससे भविष्य में ऐसी घटना ना कर पाए। इस सन्दर्भ में जब आलापुर थानाध्यक्ष से दुरभाष के माध्यम से बात किया गया तो उन्होंने बताया की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा डॉक्टर अम्बेडकर की प्रतिमा छतिग्रस्त कर दिया था मामला प्रकाश में आया तो प्रतिमा को ठीक करा दिया गया हैं, कोई वाद विवाद नहीं सामान्य स्थिति हैं।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *