8 वीं जिला स्तरीय ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता 6 दिसंबर से

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश ताईक्वाण्डो एसोसिएशन से सम्बद्ध चिट फंड से रजिस्टर्ड संस्था अम्बेडकरनगर ताईक्वाण्डो एसोसिएशन द्वारा आगामी 6 एवं 7 दिसंबर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय 8वीं जिला स्तरीय ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

एसोसिएशन के चेयरमैन राजन सुमन के मार्गदर्शन तथा सचिव मंगेश कुमार मन और कोषाध्यक्ष रजत मौर्य के नेतृत्व में होने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों व प्रशिक्षण संस्थानों के करीब 150 बालक-बालिका प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी संस्थानों में मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स क्लब तमसा मार्ग, सेंट जेवियर्स स्कूल तमसा मार्ग, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल पटेल नगर, सेंट जेवियर्स स्कूल अहरिया, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलालपुर, श्रीकृष्णा चिल्ड्रेन सेंट्रल एकैडमी रामनगर, संत कमला चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहांगीरगंज, ब्लू बेल्स अकबरपुर तथा गुरु स्पोर्ट्स अकादमी अयोध्या शामिल हैं।

प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृजेश कुमार प्रजापति, सुजीत कुमार चौरसिया, रुपेश त्रिपाठी, अभिषेक मौर्य एवं रविकांत को सौंपी गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन 6 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जिला युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *