मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने विश्व मानवाधिकार दिवस पर भारतीय संविधान, समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा, स्वास्थ्य, की संरक्षण करने की ली जिम्मेदारी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा LT-2 में व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानवाधिकारों, विशेषकर स्वास्थ्य अधिकार से संबंधित जागरूकता बढ़ाना, भ्रांतियों का निवारण करना तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी आमजन तक पहुँचाना रहा।

इस अवसर पर विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक, वाद- विवाद प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एम०बी०बी०एस० छात्र – छात्राओं एवं इंटर्न ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विषय पर अपने विचार एवं अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ0 मुकेश यादव रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में इस वर्ष के थीम “मनवाधिकार हमारी रोजमर्रा की जरूरी चीज़े” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवाधिकार केवल नैतिक सिद्धांत नहीं, बल्कि मानव जीवन की गरिमा, स्वतंत्रता और समानता की आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे मूलभूत अधिकार प्रदान करता है तथा इन अधिकारों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उप-प्राचार्य डॉ0 उमेश कुमार वर्मा ने मानवाधिकारों को बढ़ावा देने में महाविद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों एवं सामाजिक दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। यह कार्यक्रम उप-प्राचार्य डॉ0 उमेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

सफल आयोजन में डॉ0 शिवरतन, डॉ0 दीपक कुमार मौर्य, डॉ0 मोहम्मद आतिफ , पी०जी० जूनियर रेजिडेंट डॉ0 रामनिवास, डॉ0 अमन कुमार, डॉ0 फहद खान, डॉ0 नीरज कुमार, डॉ0 मो. रजा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ0 बीरेंद्र यादव, डॉ0 अजफ़र मतीन, डॉ0 अजय सिंह, राना भानु प्रताप सिंह, डॉ0 दिलशाद आरिफ़, डॉ0 अनिल यादव एवं कॉलेज के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विश्व मानवाधिकार दिवस पर भारतीय संविधान, समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा,स्वास्थ्य की सुरक्षा करने का संकल्प लिया।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा यादव ने टीजीटी कला भर्ती में हासिल की 6वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। जिले के रंडौली, पोस्ट उदयापुर, थाना जैतपुर निवासी तीरथ यादव की पुत्री नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6वीं…


Spread the love

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत…..

Spread the love

Spread the loveमोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा मोड़ पर बीते मंगलवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों की…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *