ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the love

अकबरपुर विधायक ने विधानसभा में उठाने का दिया आश्वासन

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
ग्रामीण पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान विधायक राम अचल राजभर ने ग्रामीण पत्रकारों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और समस्याओं को विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।


ज्ञापन में अवगत कराया गया कि ग्रामीण पत्रकार अत्यंत विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें न तो पर्याप्त सुरक्षा मिल रही है और न ही किसी प्रकार की सरकारी सुविधा उपलब्ध है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा संगठन है, जिसकी इकाइयाँ प्रदेश के 18 मंडलों, 75 जनपदों एवं 551 तहसीलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
ज्ञापन में तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने हेतु शासनादेश में संशोधन, पत्रकार हितों की रक्षा के लिए जिला, मंडल एवं तहसील स्तर पर स्थायी समितियों के गठन व नियमित बैठकों, ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा, लखनऊ में संगठन के लिए कार्यालय भवन उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन की मांग की गई।


इसके साथ ही पत्रकारिता के दौरान उत्पन्न होने वाले विवादों में पत्रकारों पर प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व सक्षम राजपत्रित अधिकारी द्वारा जांच कराए जाने का आदेश जारी करने की भी मांग उठाई गई, जिससे पत्रकारों का उत्पीड़न रोका जा सके।
इस अवसर पर गिरजा शंकर गुप्ता, राजेश प्रताप सिंह, विजय यादव, रविद्र वर्मा, अमित कुमार सहित अन्य ग्रामीण पत्रकार मौजूद रहे। ग्रामीण पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि सरकार शीघ्र ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर ग्रामीण पत्रकारों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करेगी।


Spread the love

Related Posts

संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहनों की जांच, बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अकबरपुर कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में…


Spread the love

खबर छपते ही हरकत में आया तंत्र! मनरेगा घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश या बचाव की कवायद?

Spread the love

Spread the loveचकमार्ग पर काम न मिलने के खुलासे के बाद शुरू हुई खुदाई, ग्रामीण बोले ‘यह विकास नहीं, सबूत मिटाने की है कवायद प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *