जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की मौत, मचा कोहराम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
जलालपुर अम्बेडकरनगर।

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में हुए विवाद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गयी। मृतका की पत्नी ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है‌। घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जीवत खुरमुल्लीपुर का है। मृतका की पत्नी रीना विश्वकर्मा ने बताया कि मेरे पति राजा भोज विश्वकर्मा और वीरेंद्र पाठक के बीच जमीनी विवाद था। जिसका मुकदमा जिला न्यायालय में विचाराधीन है। बीते सोमवार को मुकदमे की पैरवी कर शाम को घर पहुंचे थे। इसी बीच वीरेंद्र पाठक द्वारा मेरे पति को मुकदमे की पैरवी न करने की बात कही पैरवी करने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी।

उसी के कुछ देर बाद वीरेंद्र पाठक द्वारा मेरे जमीन में बने तीन शेड में बंधी भैंस को खोलते हुए कहा यह जमीन हमारी है यहां भैंस नहीं बांधना है। जिसका विरोध मेरे पति द्वारा किया गया जिस पर वीरेंद्र पाठक पुत्र सूबेदार पाठक, नाटे पाठक पुत्र सूबेदार पाठक, नंदे पाठक पुत्र कप्पू पाठक, निरहू पाठक पुत्र नंदे पाठक घुरहू पाठक सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने हथियार से लैस होकर मेरे पति और मेरे देवर को बुरी तरह मारने लगे। जिसमें मेरे पति को गंभीर चोटे आई, जिसको निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां से जबाब हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंचे डायल 112 और जलालपुर पुलिस ने राजा भोज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र नगपुर ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर कहीं भी किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं है मौत कैसे हुई पीएम रिपोर्ट आने के बाद सही तथ्यों का पता चल पाएगा।


इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पत्नी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना में शामिल एक अभियुक्त वीरेंद्र पाठक को हिरासत में ले लिया गया है घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्दी गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *