सड़क पर सर्कस देख रहे दबंगों से रास्ता मांगना पड़ा भारी, युवक की जमकर पिटाई

Spread the love

अम्बेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र के नसीरपुर बाजार में सड़क पर खड़े होकर सर्कस देख रहे लोगों से रास्ता खाली करने को कहना एक युवक को महंगा पड़ गया। दबंगों ने नाराज होकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नसीरपुर गांव निवासी वैष्णो प्रताप सिंह पुत्र संतोष कुमार ने महरुआ पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 दिसंबर की शाम करीब 8 बजे वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह नसीरपुर दलित बस्ती के पास पहुंचा, वहां सड़क पर सर्कस का कार्यक्रम चल रहा था, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध था। पीड़ित के अनुसार जब उसने वहां मौजूद लोगों से रास्ता देने की बात कही, तो उन्होंने दबंगई दिखाते हुए उस पर हमला कर दिया।

आरोप है कि राकेश पुत्र जोको, सभाजीत पुत्र सालिकराम, राजित पुत्र सालिकराम और धर्मेंद्र पुत्र सालिकराम ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। हल्ला-गुहार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, तब कहीं जाकर युवक की जान बच सकी।

थाना अध्यक्ष यादवेन्द्र सोनकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहनों की जांच, बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अकबरपुर कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में…


Spread the love

खबर छपते ही हरकत में आया तंत्र! मनरेगा घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश या बचाव की कवायद?

Spread the love

Spread the loveचकमार्ग पर काम न मिलने के खुलासे के बाद शुरू हुई खुदाई, ग्रामीण बोले ‘यह विकास नहीं, सबूत मिटाने की है कवायद प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *