पुराने प्रधान के कार्यकाल में लगी नाली उखाड़कर दूसरे मुहल्ले में लगाने का आरोप, ग्रामीण परेशान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।जनपद के विकासखंड बसखारी अंतर्गत ग्राम सभा कटया गंजन के पुरवा टडवा गंजन में ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व प्रधान के कार्यकाल में सरकारी धन से जो नाली पाइप डलवाया गया था, उसे वर्तमान ग्राम प्रधान रामधनी गुप्ता द्वारा उखाड़कर दूसरे मुहल्ले में लगवा दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, नाली हट जाने के बाद टडवा गंजन पुरवे में जल निकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बरसात हो या घरेलू उपयोग का पानी, नाली न होने के कारण गंदा पानी सड़कों और घरों के सामने जमा हो जाता है। मजबूरी में ग्रामीणों को अपने-अपने घरों के सामने गड्ढा खोदकर पानी इकट्ठा करना पड़ता है और बाद में बाल्टी भर-भरकर उसे इधर-उधर फेंकना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थिति के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप, दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

हैरानी की बात यह है कि सरकारी कागजातों में नाली आज भी मौजूद दर्शाई जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। इससे न केवल सरकारी धन के दुरुपयोग का संदेह गहराता है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल खड़े होते हैं।

ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और टडवा गंजन पुरवे में तत्काल नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे जिला प्रशासन से लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायत करने को मजबूर होंगे।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर आरोप को कितनी गंभीरता से लेता है और पीड़ित ग्रामीणों को कब तक राहत मिल पाती है।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *