चलती एम्बुलेंस बनी प्रसव कक्ष, ईएमटी की तत्परता से सुरक्षित जन्म

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बदलपुर निवासी सूरज की पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क किया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 2047 समय से मौके पर पहुंची और प्रसूता को जिला अस्पताल ले जाया जाने लगा।


अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई। स्थिति की नजाकत को देखते हुए एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी सीमा ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए एम्बुलेंस को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया। पायलट हरिश्चंद्र यादव तथा आशा कार्यकर्ता के सहयोग से एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया।


प्रसूता ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। 102 एम्बुलेंस स्टाफ की तत्परता और मानवीय सेवा भावना की क्षेत्र में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *