जर्जर मकान के विवाद में पत्रकार पर जानलेवा हमला, मां घायल; पुलिस की अनदेखी के बाद एसपी से गुहार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद के सम्मनपुर थाना क्षेत्र में जर्जर मकान की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दबंगों ने एक पत्रकार के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडों से किए गए हमले में पत्रकार की मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि घर में रखा सामान भी तोड़ दिया गया। घटना के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से आहत पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।


सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सीहमऊ मोलनापुर निवासी राम कुशल मौर्य पेशे से पत्रकार हैं। उनका अपने पड़ोसी शुभम पुत्र राम बचन से लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है। बताया गया कि पत्रकार के पिता स्वर्गीय रामदास ने परिवार से अलग होने के बाद अपनी निजी कमाई से एक मकान बनवाया था, जिसमें पूर्व में पूरा परिवार रहता था। वर्तमान में वह मकान जर्जर अवस्था में है, जिस पर पड़ोसी अपना दावा जता रहे हैं।


बीते दिनों पत्रकार ने जर्जर मकान को गिराकर नया निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसका पड़ोसी शुभम, सत्य प्रकाश, प्रेम प्रकाश सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए विरोध किया। आरोप है कि सभी एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ पत्रकार के घर पहुंचे और जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्रकार को मारने की नीयत से दौड़ा लिया, किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागे। इसी दौरान दबंगों ने घर में घुसकर पत्रकार की मां की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उन्हें कई स्थानों पर चोटें आईं।


घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। बताया गया कि इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच थाने में दो बार समझौता हो चुका है, लेकिन आरोपी अब समझौते को मानने को तैयार नहीं हैं। पत्रकार के पक्ष में जर्जर मकान की घरौनी भी बन चुकी है। बावजूद इसके, थाने पर शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को हल्का बताते हुए कोई कार्रवाई नहीं की।
शनिवार को पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और न्याय की मांग की। एसपी ने प्रभारी थाना अध्यक्ष को मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

    Spread the love

    Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


    Spread the love

    अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *