शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 29 दिसंबर को रहेंगे बंद

Spread the love

अम्बेडकरनगर। जनपद में लगातार बढ़ रही शीतलहर, घना कोहरा एवं अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर ने कक्षा 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के परिषदीय विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश बोर्ड तथा मदरसा बोर्ड से संबद्ध प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल दिनांक 29 दिसंबर 2025 (रविवार) को बंद रहेंगे।

प्रशासन द्वारा यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ठंड व कोहरे के कारण सुबह के समय बच्चों को होने वाली परेशानियों से बचाने के उद्देश्य से यह अवकाश घोषित किया गया है।हालांकि कक्षा 9 से ऊपर के विद्यालयों के संचालन को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *