ग्राम सभा बेला परसा में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप, कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love


अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
विकासखंड बसखारी के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा बेला परसा में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व कार्यकाल में कराए गए कार्यों में नियमों की अनदेखी करते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, मिट्टी पटाई के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान किया गया, जबकि मौके पर कार्य की गुणवत्ता संदिग्ध बताई जा रही है। इस संबंध में ग्राम सचिव मिथिलेश यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा के साथ-साथ मीडिया और सोशल मीडिया पर भी खबरें प्रकाशित हुईं।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में IGRS उत्तर प्रदेश पर शिकायतें भी दर्ज कराईं। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित एडीओ (पंचायत) द्वारा तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो जांच रिपोर्ट सामने आई और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई।

लगातार शिकायतों और खबरों के बावजूद प्रशासनिक चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है।



Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *