पागल कुत्ते के हमले से इलाके में दहशत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांगोराडीला गांव में बुधवार सुबह करीब सात बजे एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने कई घरों में घुसकर एक के बाद एक ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

कुत्ते के हमले में गुजराती (80 वर्ष), प्रिंस (14 वर्ष), किरण (38 वर्ष), संगीता (40 वर्ष), राम अंजोर (75 वर्ष), सुभाष (31 वर्ष), काजल (17 वर्ष), उमेश (32 वर्ष), कन्हैयालाल (63 वर्ष), राधिका (50 वर्ष) सहित कई अन्य ग्रामीण घायल हो गए। कुत्ते ने कुछ लोगों को हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया।

सूचना पर मौके पर कई एम्बुलेंस पहुंचीं। सभी घायलों को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर ईएमटी द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में भर्ती कराया गया।फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल कुत्ते को पकड़वाने एवं इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।


Spread the love
  • Related Posts

    प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


    Spread the love

    लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *