पागल कुत्ते के हमले से इलाके में दहशत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांगोराडीला गांव में बुधवार सुबह करीब सात बजे एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। कुत्ते ने कई घरों में घुसकर एक के बाद एक ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।


कुत्ते के हमले में गुजराती (80 वर्ष), प्रिंस (14 वर्ष), किरण (38 वर्ष), संगीता (40 वर्ष), राम अंजोर (75 वर्ष), सुभाष (31 वर्ष), काजल (17 वर्ष), उमेश (32 वर्ष), कन्हैयालाल (63 वर्ष), राधिका (50 वर्ष) सहित कई अन्य ग्रामीण घायल हो गए। कुत्ते ने कुछ लोगों को हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। सूचना पर मौके पर कई एम्बुलेंस पहुंचीं। सभी घायलों को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर ईएमटी द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में भर्ती कराया गया।
फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल कुत्ते को पकड़वाने एवं इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *