मकर संक्रांति पर खिचड़ी सहभोज व कंबल वितरण, सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर अम्बेडकर नगर।
विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबौली में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर खिचड़ी सहभोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान श्रीमती दुर्गावती पाठक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता की।


कार्यक्रम के आयोजक प्रधान प्रतिनिधि संदीप पाठक ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सद्भावना का संदेश देने के उद्देश्य से सहभोज आयोजित किया गया। इसके साथ ही ठंड से राहत पहुंचाने के लिए सैकड़ों गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।


कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। ग्रामीणों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में सराहनीय बताया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें एडवोकेट शशिकांत मिश्र, भाजपा नेता भंवरनाथ विश्वकर्मा, गंगा मिश्रा, पिंटू पांडेय, अनिल दुबे, रविन्द्र पाठक, प्रयाग पाठक, गिरधारी तिवारी, मुंद्रिका पाठक, अंजनी पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक संदीप पाठक एवं ग्राम प्रधान दुर्गावती पाठक ने उपस्थित अतिथियों व ग्रामीणों के साथ सहभोज में भाग लिया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *