लगातार हो रही बैटरी चोरियों का हुआ पटाक्षेप… शीघ्र होगा खुलासा

Spread the love

थानाध्यक्ष रौनाही व चौंकी इंचार्ज सत्तीचौरा की मेहनत लाई रंग

प्रियंका वर्मा

सोहावल /अयोध्या
रौनाही थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौंकी सत्तीचौरा क्षेत्र में अपने हरे-भरे खेतों को जानवरों से बचाने के लिये किसानों द्वारा लगाई गई, झटका मशीन की बैटरियों की पिछले महीने से लगातार हो रही चोरी से उकता चुके किसानों के समूह कांग्रेस नेता रुद्र प्रताप सिंह “रिशु”, क्रांति सिंह सहित एक दर्जन किसानों ने चौकी इंचार्ज सत्तीचौरा सत्यम अग्रवाल व थानाध्यक्ष रौनाही लालचंद सरोज से मिलकर उक्त चोरों के प्रकोप से निजात दिलाते हुये, बैटरियां वापस दिलाने की मांग की थी।

ज्ञातव्य हो कि बरई खुर्द , रामनगर, सहजौरा, बड़ागांव सहित आदि लगभग दो दर्जन गांवों में बैटरी के साथ उनके इंजन से तेल, किसानों के ट्यूबवेल में रखे अनाज सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो रहे थे। ऐसे में थानाध्यक्ष लालचंद सरोज ने मुखबिरों का तगड़ा नेटवर्क बिछाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों अधिकारियों की बेहतर सूझबूझ व तत्परता के चलते, उक्त चोरों के समूह तथा चोरी की बैटरिया व अन्य समान खरीदने वाले पूरे गिरोह पर शिकंजा कसते हुये, बड़ी कामयाबी हासिल कर ली गई है। जिसका खुलासा अतिशीघ्र किया जायेगा।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *