राहुल 11 की शानदार जीत, चुरुवा को 9 विकेट से हराया…..

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

निगोहां। निगोहा क्षेत्र के शेखपुर दखिना टोल प्लाजा के समीप बने खेल मैदान में आयोजित आठवें भोले बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को अंतिम आठवां लीग मैच खेला गया। यह मुकाबला राहुल 11 जरौली और चुरुवा टीम के बीच हुआ, जिसमें राहुल 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।
मैच में राहुल 11 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चुरुवा की टीम राहुल 11 के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और मात्र 39 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

राहुल 11 के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ घातक गेंदबाजी की, जिससे चुरुवा के बल्लेबाज टिक नहीं सके।इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल 11 की टीम ने बिना किसी दबाव के खेलते हुए केवल 4.3 ओवर में ही 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। राहुल 11 के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन बनाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले पोखर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पोखर ने पहले गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, वहीं बल्लेबाजी में 9 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।टूर्नामेंट के सफल आयोजन में समाजसेवी अनमोल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल भावना विकसित होती है और क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। मैच के दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *