अयोध्या धाम में सप्तदिवसीय संगीतमय एवं लोक-कल्याणकारी श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी प्रवाहित करती हुई सप्तदिवसीय संगीतमय एवं लोक-कल्याणकारी श्रीमद् भागवत कथा का मंगलमय शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।कथा शुभारंभ के अवसर पर विधिवत पूजन-अर्चन, कलश स्थापना एवं श्रीमद् भागवत महात्म्य का श्रवण कराया गया।

आयोजन स्थल अवध दत्तात्रेय मंदिर, पंचदशनाम जूना अखाड़ा, राम की पैड़ी स्थित सिद्धपीठ बालाजी शनिधाम में कथा का आयोजन हो रहा है। कथा का रसपूर्ण वाचन मंदिर के श्री महंत एवं बालव्यास कथावाचक विनय ओझा जी के मुखारविंदु से किया जा रहा है, जिनके भजनों और प्रवचनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।कथा वाचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत पुराण में निहित भक्ति, सदाचार, मानव कल्याण एवं ईश्वर प्रेम के दिव्य संदेशों से परिचित कराया जा रहा है।

कथावाचक ने प्रसंगों के माध्यम से भक्ति मार्ग की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला।यह सप्तदिवसीय आयोजन केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम ही नहीं, बल्कि लोक-कल्याण, सामाजिक सद्भाव, नैतिक मूल्यों की स्थापना एवं जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देने वाला पावन अनुष्ठान है।कथा में क्षेत्र के अनेक संत-महात्मा, विद्वज्जन, धर्मप्रेमी बंधु एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

संपूर्ण वातावरण भक्ति, शांति और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर नजर आ रहा है।आयोजकों का कहना है कि यह श्रीमद् भागवत कथा जनमानस को धर्म, करुणा और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करने के साथ-साथ अयोध्याधाम की आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक उज्ज्वल बनाएगी।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *