दिनदहाड़े शराब दुकान के सेल्समैन को मारी गोली, इलाके में दहशत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमोलीगंज बाजार में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब की दुकान पर कार्यरत सेल्समैन को अज्ञात दो बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी। गोली सेल्समैन के पेट के निचले हिस्से में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल सेल्समैन को इलाज के लिए भीटी सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर पैदल फरार होने में सफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जमोलीगंज बाजार को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की बाइक बरामद कर ली है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *