भूमि विवाद में दबंगों पर गंभीर आरोप, जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

रात में उखाड़े गए राजस्व टीम के खूंटे, जान-माल की सुरक्षा की मांग

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।जनपद के भीटी तहसील अंतर्गत ग्राम थरिया कला में भूमि विवाद को लेकर दबंगों द्वारा अवैध हस्तक्षेप और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर से शिकायत कर विपक्षियों के विरुद्ध कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।ग्राम थरिया कला निवासी राकेश पुत्र पारसनाथ ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गाटा संख्या 871 का संक्रमणीय भूमिधर एवं काबिज दखील है।

16 दिसंबर 2025 को वह अपनी खतौनी की भूमि पर मिट्टी समतलीकरण का कार्य करा रहा था, तभी गांव के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और पैमाइश के बाद ही कार्य कराने की धमकी दी।विवाद से बचने के लिए पीड़ित ने अगले दिन उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार भीटी को भूमि पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया। 20 दिसंबर 2025 को नायब तहसीलदार एवं राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की और सीमांकन करते हुए मेड पर खूंटे लगवाए।आरोप है कि उसी रात विपक्षियों ने राजस्व अधिकारियों द्वारा लगाए गए खूंटों के साथ-साथ पीड़ित द्वारा लगवाए गए पिलर और तार को तोड़कर चोरी से उठा लिया।

इसकी सूचना डायल 112 और थाना भीटी को दी गई, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि प्रभावशाली विपक्षियों के चलते पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि विपक्षी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं, जिन्होंने तालाब की जमीन पर भी अवैध कब्जा कर रखा है।

मारपीट और गाली-गलौज की घटना का वीडियो साक्ष्य भी पीड़ित के पास मौजूद है।पीड़ित राकेश ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनकी खतौनी की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को तत्काल रोका जाए तथा विपक्षियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें और उनके परिवार को जान-माल की सुरक्षा प्रदान की जाए।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *