3.50 लाख की ठगी का आरोप, बैंक कर्मियों व बीमा एजेंट पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा (अम्बेडकरनगर)। पंजाब नेशनल बैंक शाखा छज्जापुर, टांडा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम लखनपुर ककराही निवासी महिला ने बैंक के संबंधित कर्मियों व पीएनबी मेटलाइफ बीमा एजेंट पर ₹3,50,000 की धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार उसका बचत खाता पीएनबी छज्जापुर शाखा में संचालित है। आरोप है कि बैंक कर्मियों की मिलीभगत से पीएनबी मेटलाइफ बीमा एजेंट उमर अहमद द्वारा एफडी/बीमा पॉलिसी कराने का झांसा देकर तीन अलग-अलग चेकों के माध्यम से कुल ₹3.50 लाख की राशि ली गई।पीड़िता का कहना है कि रकम लेने के बाद एजेंट ने एफडी के स्थान पर फर्जी/आभासी पॉलिसी बांड थमा दिया।

जब उसे संदेह हुआ और जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि उसके नाम से कोई वैध एफडी अस्तित्व में नहीं है। वहीं, एजेंट से संपर्क करने पर वह फोन नहीं उठाता और न ही घर/कार्यालय पर उपलब्ध होता है।पीड़िता ने प्रकरण को सुनियोजित बैंक-फ्रॉड बताते हुए कहा कि यह उसकी जीवन भर की जमा पूंजी थी, जिससे परिवार आर्थिक संकट में आ गया है।

पीड़िता ने मांग की है कि संबंधित बैंक कर्मियों व एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा ठगी गई रकम शीघ्र वापस दिलाई जाए।फिलहाल मामले में पुलिस से कार्रवाई की अपेक्षा जताई जा रही है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *